मार्कंडेय महादेव कैथी में दबंग उठा ले गए हैंडपंप का मुंडा
मार्कंडेय महादेव कैथी में दबंग उठा ले गए हैंडपंप का मुंडा
मार्कंडेय महादेव कैथी में दबंग उठा ले गए हैंडपंप का मुंडा
कैथी वाराणसी में गंगा गोमती संगम पर स्थित है। जहां पर मार्कंडेय महादेव का धाम है। जो अब पर्यटक स्थल के रूप में घोषित हो चुका है ।जहां भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 करोड़ रुपए की लागत से मारकंडेश्वर महादेव कारीडोर बनवा रहे हैं। उसी जगह मनबढ़ दबंग किस्म के लोग सावन के महीने में हैंडपंप का मुंडा उखाड़ कर रख ले रहे हैं ।जिससे लोगों को पानी पीने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें मारकंडेश्वर महादेव कैथी जो मारकंडेश्वर महादेव धाम बन चुका है ।भारत सरकार का पर्यटन की दृष्टि से वहां पर निगाह लगा हुआ है ।उसी जगह स्थानीय कतिपय दबंग कभी हैंडपंप का मुंडा, तो कभी दर्शनार्थियों से स्टैंड के नाम अवैध वसूली करते नजर आते हैं ।यहां हर महिने तेरस और पूर्णिमा पर लगभग एक से डेढ़ लाख लोग दर्शन पूजन करने आते हैं ।उस पर भी जमकर दुकानदारों से दबंग वसूली करने से बाज नही आते है ।आखिर इस वसूली की जिम्मेदार कौन है।
लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस चौकी जब से खुल गई है। तब से अवैध वाहन स्टैन्ड खूब फल फूल रहा है। मनबढो का तो बल्ले है। दबंग चोर उचक्के भी अपना हाथ साफ करते रहते हैं।
इसी कड़ी में दबंगों ने मंन्दिर परिसर में लगा हैंडपंप का मुंडा भी रख लिए हैं।
नाम न बताने की शर्त पर वहां के लोगों ने बताया कि यह सारा खेल पुलिस चौकी के मिलीभगत से होता है ।वरना निशुल्क पानी पीने के लिए लगा हैंडपंप का मुन्डा दबंग उठा ले जा रहे हैं। शिकायत करने पर चौकी प्रभारी के कान में जूं नहीं रेंग था।
जिलाधिकारी के मना करने पर भी वहां पर आखिर किसके सह पर अवैध वाहन स्टैंड फल फूल रहा है यह जांच का विषय है।









