राजनीति

फिर परिवर्तित हुई यूपी की राजनीति योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर

फिर परिवर्तित हुई यूपी की राजनीति योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर

फिर परिवर्तित हुई यूपी की राजनीति योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ।

यूपी की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर योगी मंत्रीमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था।
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और सुभासपा की जल्द एनडीए में वापसी होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई वार्ता के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।
सपा से नाता तोड़ने के बाद राजभर कई मुद्दों पर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। राजभर समान नागरिक संहिता के समर्थन में हैं। भाजपा के आंतरिक सर्वे में स्पष्ट हो चुका है कि लोकसभा चुनाव में सुभासपा से गठबंधन होने पर घोसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, सलेमपुर सहित अन्य सीटों पर फायदा होगा।
भाजपा ने राजभर से गठबंधन के लिए ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों के बीच मंत्री पद के साथ लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी मोलभाव चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा कैबिनेट मंत्री के साथ महत्वपूर्ण मंत्रालय देने पर सहमत है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा एक से दो सीटें दे सकती है।
सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कुछ पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों की भी भाजपा में वापसी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button