धर्मराष्ट्रीय

पिण्डरा विधानसभा के दोनों ब्लाक के विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

पिण्डरा विधानसभा के दोनों ब्लाक के विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

वृहद वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत आज पिण्डरा विधानसभा के दोनों ब्लाक के विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।
जिसमे बड़ागाँव ब्लाको के ग्राम सभा बड़ागाँव के रामलीला मैदान में, ग्राम सभा रसुलहा शिव मंदिर पोखरा में, पिण्डरा ब्लाक के ग्राम सभा पिण्डरा के उसराशहीद के व्यायाम शाला मैदान सहित अन्य गांवों में हजारों पेड़ लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की गई।


अपने संबोधन में विधायक पिण्डरा ने कहा कि जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन है जो पेड़ो से हमे मिलता है। आज जो पर्यावरण में बदलाब हुआ है इसके जिम्मेदार हम है। पेड़ हमे हरियाली देते है, इससे वातावरण शुद्ध होता है, सूखने के बाद पेड़ के लकड़ी को खाना बनाने सहित अन्य विभिन्न कामों में लिया जाता है। हमे अपने आने वाली पीढ़ी के जीवन को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति को जनसहभागिता के साथ कम से कम 5 पेड़ लगाना चाहिए।


उपस्थित उपजिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा,खण्ड विकास अधिकारी बड़ागाँव दीपांकर आर्य,पिण्डरा छोटेलाल तिवारी,सहायक विकास अधिकारी सुनील सिंह,अशोक चौबे, जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलमहामंत्री डॉ. जे पी दुबे,नेशनल इण्टर कालेज पिण्डरा के प्रबंधक रजनीकांत राय,जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह बिन्नी,एपीओ दिलीप दुबे,ग्राम प्रधान अशोक पटेल,रामु गुप्ता,सुनील सिंह,रामआसरे सिंह,शैलेश मिश्रा,मुरारी सिंह,नवीन सिंह पिन्टू,दीपक सिंह,हौशिला पाण्डेय,रवि मिश्रा,गौरव गुप्ता,संदीप सिंह,गुड्डु सेठ,अतुल रावत बेलवाँ सहित भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button