कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण, सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SMAE) योजनांतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन

विकास खण्ड बड़ागाँव के ग्राम सभा विरांव में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कृषक गोष्ठी के अवसर पर पिण्डरा विधायक द्वारा विकास खण्ड के किसान भाइयों को बीज वितरण भी किया।
अपने संबोधन में पिण्डरा विधायक ने कहा कि देश को समृद्ध बनाने में आप किसान भाइयों का बहुत योगदान है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसान भाइयों के हित में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है इसी के अंतर्गत आज उन्नत प्रजाति के बीज का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। पैदावार ज्यादा व फसल में ताकत हो इसलिए प्रधानमंत्री जी द्वारा ऑर्गेनिक खाद को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
उपस्थित जिलाउपाध्यक्ष भाजपा पवन सिंह,जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्या,जिला महामंत्री डॉ. जे पी दुबे,जिलाउपाध्यक्ष किमो. दीपक सिंह, मण्डल अध्यक्ष बड़ागाँव अरबिंद मिश्रा, आनंद,मुरारी सिंह,संबंधित अधिकारी व किसान भाई रहे।