निर्माता पवन यदुवंशी की फिल्म दिल के धड़कन की मुख्य अभिनेत्री त्रिशाकर मधु
भोजपुरी फिल्म दिल की धड़कन की शूटिंग गाजीपुर और बलिया जैसे शहरों में पूरी हुई है । जिसका निर्देशन लल्लन यादव किए है । एस आर बैनर तले प्रस्तुत यह फिल्म एक परिवारिक प्रेम कथा है ।
बतातें चले इस फिल्म में लेखन का काम जितेंद्र और राधे जी ने किया है । फिल्म के निर्माता पवन यदुवंशी जी है।जो मसहुर उपन्यास लेखक एवं एक्टर भी है। पवन यदुवंशी इससे पहले घर चलो ना पापा फिल्म का डायलॉग भी लिख चुके है । जो काफी लोकप्रिय रहा और इनकी उपन्यास टू गर्लफ्रेंड्स युवाओं में काफी लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म के डायरेक्टर पवन यदुवंशी जी को नीरा आर्य व यादव शिरोमणि सम्मान से भी सम्मानित किया गया है ।
पिंटू और विजय के स्वरों से सजी इस फिल्म के जाने माने गीतकार अखिलेश जी है ।कैमरा मैन आशीष और गोलू के क्लिक से फिल्म शूट हुई है । अभिनेत्री रितु और त्रिशाकर मधु मुख्य भूमिका में है। नायक की भूमिका में दीपू यादव है। अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों में अभिषेक ,राकेश , अमित, कपूर, मनोज,आदित्य,किरण दुबे, ममता, इत्यादि है । फिल्म को एक बार आपको जरुर देखना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट जी पी गुप्ता









