जनहित में पत्रकारिता करें,पीत पत्रकारिता छोड़ें
जनहित में पत्रकारिता करें,पीत पत्रकारिता छोड़ें
जनहित में पत्रकारिता करें,पीत पत्रकारिता छोड़ें
सोनभद़ अवसर था हिन्दी पखवाड़ा दिवस पर पूर्वांचल मीडिया क्लब, उत्तर प्रदेश का द्वितीय वर्ष गांठ
जी पी एस न्युज(संतोष कुमार नागर)
सोनभद्र। हिन्दी पखवाड़ा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में रविवार (१७-०९-२०२३)को पूर्वांचल मीडिया क्लब, उत्तर प्रदेश की मेजबानी में अरिहंत होटल , रावर्टसगंज नगर में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर हिंदी भाषा को अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल देते हुए पीत पत्रकारिता छोड़ राष्ट्र एवं समाज हित में पत्रकारिता का आईना बनने का संकल्प दोहराया गया।इसी कड़ी में शासन -प्रशासन एवं अन्य सूत्रों के माध्यम से हो रहे पत्रकार उत्पीड़न मामले पर भी चर्चाएं की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल (मानव), संतोष कुमार नागर, दीपक केसरवानी,ज्ञानदास कन्नौजिया, राकेश शरण मिश्रा, नरेन्द्र कुमार पाठक, दयाशंकर गुप्ता,अधिवक्ता, चंद्रकांत शर्मा,विनोद कुमार मिश्र,जुही खान, सेराज अहमद,मो ०शाह ,चंदन दूबे,पंकज पांडेय, रामजी गुप्ता,संजय श्रीवास्तव, के अलावा अन्य अधिवक्ता एवं पत्रकार गण मौजूद रहे। इस अवसर पर पत्रकारों एवं साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल मीडिया क्लब, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय एवं सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन ने किया।









