अपराधउत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर से बड़ी खबर : चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाया आरोप 

यूपी के जौनपुर से बड़ी खबर : चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाया आरोप 

यूपी के जौनपुर से बड़ी खबर : चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाया आरोप

जौनपुर : सीमावर्ती प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना के जंघई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर पांडेय और तीन सिपाहियों पर महिला ने नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के ही एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि कई दिनों से कोई उसके मोबाइल पर काल कर अश्लील बातें करता था। उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसने जंघई पुलिस चौकी पर जाकर प्रभारी सुधीर पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। चौकी प्रभारी ने छानबीन कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। 21 सितंबर की शाम छह बजे चौकी प्रभारी ने उसे फोन कर कहा कि आरोपी को पकड़ने चलना है। अभी आ जाओ।

कोल्ड ड्रिंक में पिलाई शराब

महिला का आरोप है कि वह चौकी पर पहुंची तो प्रभारी व तीन सिपाही उसे निजी कार में बैठाकर भदोही की ओर लेकर चल दिए। दुर्गागंज बाजार में उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया। नशे में होने के बाद दारोगा व सिपाहियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लौटते समय दुर्गागंज के गौरा गांव के पास पेड़ से टकराकर कार खराब हो गई।

पिटाई के बाद भोर में धमकी देकर छोड़ा

पीड़िता के अनुसार, दुर्गागंज थाने के दारोगा दिनेश सिंह व सिपाही उसे दूसरे सरकारी वाहन से जंघई पुलिस चौकी लाए। चौकी में पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की और घटना की किसी से चर्चा न करने की धमकी देते हुए भोर में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। इस बारे में जानकारी के लिए सराय ममरेज थानाध्यक्ष योगेश सिंह संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button