उत्तर प्रदेशराजनीति

परिवर्तन समाज पार्टी का स्थापना दिवस पर नेताओ ने दिखाया दम खम

परिवर्तन समाज पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं में भरा जोश राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर साहू

परिवर्तन समाज पार्टी का स्थापना दिवस संपन्न

प्रयागराज परिवर्तन समाज पार्टी का स्थापना दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में दिनांक 18 2024 दिन रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नंदकिशोर साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष परितर्तन समाज पार्टी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर संगम लाल गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा , उदयवीर सिंह राठौड़ इत्यादि शामिल हुए ।
समाज में दबे कुचलों की आवाज उठाने के लिए कटिबंध परिवर्तन समाज पार्टी के मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि सहित पार्टी की राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, राम प्रकाश गुप्ता ,सतीश साहू ,दुर्गा प्रसाद साहू ,के.एम. गुप्ता एडवोकेट श्री भोला शंकर जिला व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता व अजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया ।
संचालक मंडल में श्री कृष्ण कुमार कन्हैया राष्ट्रीय महासचिव ने अपने उद्बोधन में कर्पूरी ठाकुर का हवाला देते हुए ।अपने को उनका पोता भी बता दिया। पदाधिकारी मंचसंचालन गंगा प्रसाद साहू एडवोकेट हाई कोर्ट ने बखूबी किया ।श्री कृष्ण कुमार कन्हैया राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा अच्छी-अच्छी बातें बताई गई ।और लच्छेदार कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया ।उदयवीर सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में मीडिया की भूमिका को लेकर मीडिया को खूब खरी खोटी सुनाई । राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 100 सीटों पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने का बिगुल बजाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर अन्य वक्ताओं ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य शोषित समाज का उत्थान सत्ता में वंचित व पिछड़ों को संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक न्याय दिलाना ,अभिव्यक्ति की आजादी,प्रतिष्ठा और अवसर की समानता व मानवता पर आधारित न्याय दिलाना।
सबको समाज में सस्ती शिक्षा व्यवस्था हो पर जोर देते हुए सरकारी व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार ,भाई- भतीजा बाद को समाप्त करना। सर्व समाज को उन्हे अनुपातिक रूप से राजनीतिक हक प्रदान करना। किसानों व बेरोजगार युवाओं की समस्या का निराकरण करना, पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

सभी नेताओ ने अधिक से अधिक परिवर्तन समाज पार्टी में जुड़ने का और देश को भ्रष्टाचार तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकने बिगुल फूंक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button