राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का अयोजन
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का अयोजन
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का अयोजन
हरहुआ(बाराणसी)27 फरवरी। विकासखंड हरहुआ ब्लॉक मुख्यालय पर आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का अयोजन किया गया।
राष्ट्रीय बयो श्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण के इस शिविर की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने उपस्थित वयो वृद्ध जानो को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार वृद्ध जनों के कष्ट निवारण हेतु राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के साथ अब राष्ट्रीय वायो श्री योजना लाई है। जिससे वृद्धि जनों के उठने – बैठने, चलने – फिरने एवम देखने- सुनने में सहायता मिल सके।
अध्यक्ष श्रीमती मौर्या ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान सरकार वृद्ध जनों को आर्थिक एवं शारीरिक दोनों कष्टों को पेंशन एवं निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दूर करने का काम कर रही है।
राष्टीय बयो श्री योजना के इस शिविर को मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय के प्रतिनिधि अमित उपाध्याय एवं विधायक अजगरा टी राम के प्रतिनिधि गौरव सिंह,नोडल अधिकारी अंजनी सिन्हा ने भी योजना के सम्बन्ध में जानकारी दिया।
एलिमको के अधिकारी अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया की आज के इस शिविर में कान की मशीन 82, नी ब्रेश 332,सर्वाइकल कालर 8,सिलिकन गद्दी 160, विभिन्न प्रकार की छड़ी 87,28,67 तथा एलएस बेल्ट 128 एवं कमोट कुर्सी 102 वितरित किया गया। यहां कल लाभार्थियों की संख्या 222 थी तथा उपकरण 1194 आए थे।
शिविर में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी आईएसबी सुनील कुमार पांडे, सहायक विकास अधिकारी संख्या शैलेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव अवधेश कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण निर्मला, लेखाकार मृत्युंजय सिंह ,स्थापना लिपिक शेर सिंह, बी टी अमित श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष सहित विकासखंड के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट जी .पी. गुप्ता
831875 6619









