उत्तर प्रदेशधर्म

जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों के लिए बताई लाभकारी योजना 

जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों के लिए बताई लाभकारी योजना 

 

जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों के लिए बताई लाभकारी योजना

ब्यूरो रिपोर्ट जीपी गुप्ता वाराणसी

कचहरी (वाराणसी )स्थित जिला उद्यान विभाग के अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री कृषी योजना अंतर्गत संचालित योजनाएं मधुमक्खी पालन, खाद्य प्रसंस्करण ,वर्मी कंपोस्ट योजना का रजिस्ट्रेशन चल रहा है। जिसमें 50% से लेकर 90% तक सब्सिडी है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में मिनी माइक्रो , मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर सर्वाधिक सब्सिडी90% है ।प्रधानमंत्री खाद्य योजना में युवा साथी किसी भी प्रकार की खाद्य सामगी़ बनाने की रोजगार पो़जेक्ट लगाने के लिए उनको 10 लाख तक की फाइनेंस लेकर प्रोजेक्ट लगाने के लिए योजना है ।जिसमें खाद्य उद्योग स्थापित करने के लिए आसानी से बैंक ऋण हो जाता है। उसमें 33% सब्सिडी मिलती है। जिसके अंतर्गत आटा चक्की, कच्ची घानी तेल ,पास्ता, मैगी, नूडल्स अचार ,पशु चारा, मछली चारा, जैम, जेली अच्छी मिठाई का कोई भी उद्योग लगा सकते हैं।

किसान बंधु प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे उसके बाद हम लोग बैंक के थ्रू लोन करवा देंगे ।उनकी सभी परेशानी को दूर किया जाता है ।उनको तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्मी कंपोस्ट में किसान प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद सत्यापन किया जाएगा। सबसे ज्यादा सब्सिडी पेड़ लगाने पर है। और पेड़ लगाने का सबसे उचित समय बरसात का मौसम होता है। वैसे इस समय बसंत ऋतु में भी पेड़ लगाया जा सकते हैं ।
आम के पौधों में फंगस के बारे में उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि यह एक बीमारी होती है। उसमें एक कीड़ा होता है जो पौधों के पत्तों को नुकसान पहुंचता है। जिससे वहां पर काले पड़ जाते हैं ,और प्रकाश संश्लेषण नहीं होता है ।और पौधे कमजोर हो जाते हैं। और उसको भी दवा का छिड़काव करके ठीक किया जा सकता है। प्रधानमंत्री कृषि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी योजनाएं वर्तमान समय में संचालित है किसान इसका उपयोग उपभोग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button