अपराधउत्तर प्रदेश

धर्मांतरण का विरोध कर रहे वादी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार

धर्मांतरण का विरोध कर रहे वादी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार

धर्मांतरण का विरोध कर रहे वादी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार

एस पी चन्दौली थाना प्रभारी को दिया हर हाल में वादी की सुरक्षा का निर्देश

नौगढ़ चन्धदौली मतांतरण का लगातार विरोध कर रहे व केस लड़ रहे। नौगढ़ क्षेत्र के मलेवर गांव निवासी अशोक कुमार केसरी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने अधीनस्थों को वादी की हर हाल में सुरक्षा करने का आदेश जारी कर दिया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मलेवर गांव निवासी अशोक कुमार केसरी द्वारा नवगढ़ क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासियों, वनवासियों का पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करने का सनसनीखेज मुद्दा उठाकर न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया था। जिसका मुकदमा विचाराधीन है वही विपक्षियों द्वारा अशोक केसरी को लगातार धमकी दी जा रही है।

जिससेआजिज आकर वादी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंदौली अनिल कुमार द्वारा सी ओ नौगढ़ व थाना प्रभारी को हर हाल में वादी की सुरक्षा करने का आदेश जारी किया गया है।

वही इस संबंध में वादी अशोक कुमार केसरी ने बताया कि नवगढ़ क्षेत्र के जंगलों में निवास करने वाले गरीब वनवासियों को ईसाई मिशनरियों द्वारा सुनीयोजित तरीके से धन आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके विरोध में मेरे द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है ।तथा न्यायालय में रोकथाम के लिए मुकदमा भी दायर किया गया है। इसके बाद स्थानीय विपक्षियों द्वारा मुझे लगातार धमकी दी जा रही है ।जिससे परेशान होकर मैंने पुलिस अधीक्षक चंदौली से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि नवगढ़ क्षेत्र में जीवन ज्योति फाउंडेशन नामक ईसाई संस्था द्वारा शिक्षा के नाम पर वनवासियों के धर्म परिवर्तन करने का मुद्दा लगातार चर्चा में है। इसके संबंध में स्थानीय थाना नौगढ़ सहित रावटसगंज जिले में भी कई मुकदमे दर्ज हैं इसके बाद मौका पाकर जीवन ज्योति आशा फाउंडेशन के संचालक फरार है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से लगातार तलाश कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट जीपी गुप्ता

8318756619

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button