धर्म
चंडीगढ़ पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री VIDEO

Dhirendra Shastri Chandigarh Visit: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार शाम चंडीगढ़ पहुंचे। वह एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के सैक्टर-32 स्थित आवास आए। जहां उनके स्वागत को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई थी। यहां फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया गया। वहीं धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रखी थी। इस दौरान मीडिया के लोग भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के कई कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ संभालने के लिए मौके पर तैनात रहे।






