राजनीतिहरियाणा

दरियां बिछाने का भी काम मिला तो खुशी से करूंगा; सुभाष चावला ने कहा

Subhash Chawla In BJP: चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शहर के दो बार मेयर रहे सुभाष चावला अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद सुभाष चावला ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने अचानक कांग्रेस छोड़ने का इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? आखिरी क्या वजह रही कि, जिस पार्टी में वह एक लंबे अरसे तक रहे, उसे छोड़कर बीजेपी में आ गए। चावला के अनुसार, उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होने के चलते यह फैसला लिया।

चावला का कहना है कि, कांग्रेस को उस पार्टी से कतई हाथ नहीं मिलाना चाहिए था। जो पार्टी कांग्रेस के नेताओं के लिए हमेशा गलत भाषा में बयानबाजी करती रही है। चावला ने कहा कि, चुनावों में कांग्रेस को बीजेपी से इतना नुकसान कभी नहीं हुआ, जितना आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किया। आज जिस स्थिति में कांग्रेस है उसकी जिम्मेदार सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ही है।

चावला ने कहा कि, मैं इस गठबंधन को इसीलिए बर्दाश्त नहीं कर पाया। मुझे लगा कि, सत्ता के लिए गठबंधन का जो फैसला लिया जा रहा है वो ठीक नहीं है और इसके साथ ही अब मेरा कांग्रेस में और रुकना उचित नहीं होगा। चावला का कहना है कि मैंने उसी दिन से कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया था जिस दिन गठबंधन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पहली मीटिंग होने जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button