राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन; ग्वालियर राजघराने की राजमाता रहीं माधवी राजे, नेपाल से संबंध, शादी के बाद नाम बदला

Jyotiraditya Scindia Mother Died: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता रहीं माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। माधवी राजे ने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में बुधवार सुबह 9.28 बजे आखिरी सांस ली।

बताया जाता है कि, माधवी राजे लंबे समय से बीमार थीं और उनकी हालत सुधर नहीं रही थी। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। माधवी राजे की हालत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। माधवी राजे का अंतिम संस्कार ग्वालियर में ही में राजसी तरीके से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button