मनोरंजन

मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, लोगों ने गुस्से में सुनाई खरी-खोटी, बोले- दिमाग का इलाज कराओ

अंकिता लोखंडे समय-समय पर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस को ‘बिग बॉस 17’ शो में अपने पति विक्की जैन के साथ झगड़े को लेकर भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हाल ही में अंकिता मंदिर में दर्शन के लिए शॉर्ट्स पहनकर चली गईं, जहां लोगों ने उनके लुक को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया.

छोटे कपड़े पहनने पर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे

मंदिर में जाते समय अंकिता ने शॉर्ट्स के साथ एक टी-शर्ट पहनी हुई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस के हाथ पर फ्रैक्चर केसिंग था जिसने फैंस का ध्यान खींचा, क्योंकि एक्ट्रेस को चलने-फिरने और अपने काम करने में थोड़ी परेशानी होती देखी गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे मंदिर में भगवान के दर्शन करके आ रही होती हैं. तभी पैपराजी उनको कैप्चर करने लगते हैं, ऐसे में एक्ट्रेस बोलती हैं कि उन्हें चोट लगी है और वह मंदिर से आ रही हैं.

अंकिता लोखंडे के हाथ में लगी चोट को देखकर जहां कुछ फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने अंकिता के छोटे कपड़ों को देखकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी. लोगों को उनका पैपराजी के साथ ओवरएक्टिंग वाला बिहेवियर पसंद नहीं आया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button