धर्म

केदारनाथ धाम से बेहद डरावना मंजर; अचानक हवा में चकरगिन्नी बना हेलीकॉप्टर, भगदड़ मची, हादसे के वक्त 6 लोग सवार थे

Kedarnath Dham Helicopter Video: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ लोग सबसे ज्यादा संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कोई पहाड़ों के बीच दुर्गम लंबे रास्ते को तय करते हुए आगे बढ़ रहा है तो कोई वीआईपी सुविधा लेते हुए हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच रहा है। लेकिन इस बीच केदारनाथ धाम से एक बेहद डरावना मंजर आंखों के सामने आया है। धाम से सामने आए वीडियो को देख वास्तव में रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

दरअसल, केदारनाथ धाम में एक हेलीकॉप्टर ने अचानक तकनीकी खराबी के चलते हवा में अपना बैलेंस खो दिया और नीचे गिरते-गिरते बचा। हेलीकॉप्टर का कंट्रोल ऐसा बिगड़ा कि, वह खाई के किनारे जाकर लैंड हुआ। इसके लिए पायलट को सूझबूझ के साथ आनन-फानन में बेहद जद्दोजहद करनी पड़ी। खाई के पास लैंड होते हेलीकॉप्टर के साथ हादसे की तस्वीर भयावह हो सकती थी।

बताया जाता है कि, हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। जिन्हें केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचना था। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। वह बाल-बाल बचे हैं। लेकिन वह बेहद ज्यादा डर गए हैं। हादसे के वक्त उनकी क्या हालत रही होगी? इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मौत के डर से सभी लोगों की धड़कने तेज हो गईं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button