पंजाब

पूर्व भाजपा प्रधान मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल की घर वापसी

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल ने सोमवार को बसपा से नाता तोड़ कर भाजपा में घर वापसी की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह चूड़ास्मा, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों और पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी भी मौजूद रहे।

शेखावत ने इस मौके पर कहा कि अरविंद मित्तल के भाजपा में लौटने से पार्टी को मजबूती मिली है। आज का दिन बहुत सौभाग्यशाली है क्योंकि पार्टी के बहुत पुराने परिवार की वापसी हुई है, जाे किसी कारण हमसे बिछुड़ गए थे। उन्होंने कहा कि अरविंद मित्तल और इनके परिवार के डीएनए में भाजपा समाहित है। इनके परिवार ने बरसों पार्टी की सेवा की है। अरविंद मित्तल बेशक कुछ समय के लिए हमसे दूर हुए थे, लेकिन तब भी मन से वह भाजपाई ही थे।

 

उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का नतीजा है कि आज पार्टी पंजाब में भी अपने कदम मजबूती से बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे सरहदी राज्य को एक सशक्त सरकार की जरूरत है जो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। वर्तमान आम आदमी पार्टी की  सरकार विकास और सुरक्षा व्यवस्था के हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button