आज समाचार

AIBE Exam : फिर बदली एआईबीई एग्जाम डेट, इस दिन होगी परीक्षा

एलएलबी, एलएलएम जैसे लॉ कोर्स की पढ़ाई करने वालों के लिए जरूरी खबर आई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीआई) 2024 की डेट एक बार फिर से बदल दी है। इस संबंध में शुक्रवार को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया। ऑफिशियल वेबसाइट  पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब एआईबीई-19 एग्जाम का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को एक नोटिस जारी करके बताया गया था कि बार एग्जाम की डेट बदली गई है। पहले एआईबीई-19 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 अक्तूबर थी। उसे तब बढ़ाकर 28 अक्तूबर किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर ये तारीख आगे बढ़ाकर नवंबर में कर दी गई है।

अगर आप बार परीक्षा के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं, तो आपके पास अब भी मौका है। बार काउंसिल के सेक्रेटरी श्रीमंतो सेन द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिस में बताया गया है कि एआईबीई परीक्षा पास करने के लिए मिनिमम माक्र्स कितने चाहिए। अगर आप जेनरल या ओबीसी कैटेगरी से हैं, तो आपको बार एग्जाम 2024 में कम से कम 45 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। वहीं, अगर आप एससी, एसटी या दिव्यांग श्रेणी से हैं तो आपको न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। भारत में वकील बनने और वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए सिर्फ लॉ की डिग्री ही काफी नहीं है। एलएलबी जैसे कोर्स पूरे करने के बाद कैंडिडेट को ऑल इंडिया बार परीक्षा पास करनी पड़ती है। एआईबीई पास करने वालों को ही लॉ प्रैक्टिस करने का लाइसेंस मिलता है। ये लाइसेंस बीसीआई यानी बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दिया जाता है।

प्रमुख तिथियां

एक्टिविटी                                         डेट
एआईबीई रजिस्ट्रेशन            15 नवंबर, 2024
एआईबीई फीस पेमेंट             18 नवंबर, 2024
एआईबीई फॉर्म करेक्शन       22 नवंबर, 2024
एआईबीई-19 एडमिट कार्ड    15 दिसंबर, 2024
बार एग्जाम                           22 दिसंबर, 2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button