अपराधपंजाब

दसूहा में नशे के साथ युवक गिरफ्तार,आरोपी से 29 पेटी शराब की बरामद

दसूहा

दसूहा में एक्साइज विभाग का नाका तोडक़र भागे थार स्वार युवक को एक्साइज विभाग ओर पुलिस ने घेराबंदी का पकड़ लिया। उपरांत थार गाड़ी से 29 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में कस्बा घोघरा निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पर एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। उधर एक्साइज इंस्पेक्टर नरेश सहोता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इलाके में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करता था। जिसकी लगातार सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर हमारे द्वारा कस्बा घोघरा में नाके बंदी की गई थी।

नाके दौरान थार गाड़ी में स्वार इस नौजवान को जब रुकने का इशारा किया, तो उसके द्वारा वहां से गाड़ी भगा ली। उपरांत हमारे द्वारा इसका पीछा करना शुरू का दिया। करीब दस किलोमीटर बाद इसकी थार को दसूहा एसडी एम चौंक पर घेर लिया गया साथ ही साथ पुलिस की मदद से युवक को काबू कर केस दर्ज कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button