आज समाचार

किसानों ने जाम किया चंडीगढ़-अंबाला एनएच, जमकर किया विरोध प्रदर्शन

डेराबस्सी-धान की धीमी खरीद और मंडियों से उठान नहीं होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन मोहाली जिले के आईटीआई चौक लालड़ू चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआए जिसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। हालांकि आपातकालीन वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई, लेकिन मोटर चालक, ट्रक चालक और आम लोग जाम में फंसे रहे, जिससे भारी असुविधा हुई। जानकारी के मुताबिकए दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा भी प्रभावित रहा। डेराबस्सी इलाके में कई प्वाइंटों पर धरने के कारण सैकड़ों यात्री लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गए।

हालांकि पुलिस ने डेराबस्सी से बरवाला की ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया, जिससे जीरकपुर के मैकडोनाल्ड लाइट प्वाइंट तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच यात्रियों और किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं, झड़प रोकने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद थीण् एसकेएम के तहत 40 से अधिक किसान संगठन खासकर डेराबस्सी डिवीजन के लालड़ू, धनोनी और जीरकपुर की मंडियों में किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर लेती, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। किसानों ने सरकार से अपील की है कि पंजाब के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए और उनका निष्पक्ष एवं न्यायोचित समाधान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button