आज समाचारपंजाब

धरने पर बैठे किसान, धान की खरीद न होने पर हाई-वे किया जाम

श्रीआनंदपुर साहिब-भारतीय किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब की अगवाई में अगमपुर चौक और बूंगा साहिब में किसानों का धरना सफल रहा। दस दौरान चार घंटे पर हाई-वे जाम रखा गया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि पंजाब का धान न उठाया गया तो पंजाब की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी। तकरीबन एक महीने से पंजाब का किसान मंडियों में भटक रहा है, लेकिन केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की नालायकी के कारण आढ़तियों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शैलर मलिकों की मोनोपली के कारण ऊपर से कट लगाने की तरकीब निकाली जा रही है, जिसे किसान कभी भी बर्दाश्त करेंगे। ये विचार व्यक्त करते हुए किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह शेरा, जनरल सचिव जयमल सिंह भड़ी और सर्किल प्रधान संत सिंह हजारा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धान खरीदने के साथ 44000 करोड़ रुपए किसानों के खातों में आएंगे। यह पैसा मजदूरों, दुकानदारों, व्यापारियों, कारोबारियों के पास तभी जाएगा यदि धान खरीदा जाएगा। यदि आने वाले समय में धान न उठाया गया, तो पंजाब सरकार की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button