आज समाचारखेल

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य, राधा यादव ने झटके 4 विकेट

अहमदाबाद। कप्तान सोफी डिवाइन (79) और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (58) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सूजी बेट्स जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने जॉर्जिया पलिमर (41) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रिया मिश्रा ने अपने पर्दापण मैच में लौरेन डाउन (तीन) को रनआउट किया।

27वें ओवर में राधा यादव ने सूजी बेट्स (58) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सोफी डिवाइन ने एक छक्का और सात चौके लगाते हुए (79) रनों की पारी खेली। मैडी ग्रीन ने 42 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके बाद तो भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया। ब्रूक हैलिडे (8), इसाबेला गेज (11), जेस केर (12), लिया तहुहू (शून्य), ईडन कार्सन (एक) रन बनाकर आउट हुई। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से राधा यादव ने चार विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button