आज समाचार

पोस्ट कोड 980 का रिजल्ट निकालने को लगाई गुहार

पिछले दो सालों से बेरोजगार कला अध्यापक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। पोस्ट कोड 980 के हजारों अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उनका रिजल्ट जल्द से जल्द सरकार निकाले। इनमें से कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 43 के पार हो चुकी है। बेरोजगार कला अध्यापक के अभ्यर्थी पिछले दो साल से अपने रिजल्ट को घोषित करवाने के लिए लगातार शिमला आकर मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हर बार यही आश्वाशन दिया है कि जल्द ही ये रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। सरकार द्वारा विभिन्न पेडिंग भर्तियों के नतीजे घोषित करने के लिए फरवरी महीने में एक कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई। उस कमेटी द्वारा समय-समय पर मीटिंग लेकर पांच पोस्ट कोड 817, 903, 939, 977, 916 के रिजल्ट घोषित करने के लिए सिफारिश से दी गई। राज्य चयन आयोग द्वारा उनमें से पोस्ट कोड 817,939 और 903 में दोषियों को छोड़ कर बाकियों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button