
Bathinda-किसान संगठनों द्वारा मंडियों में धान की खरीद न किए जाने के कारण बठिंडा जिला के कई हाईवे जाम कर दिए गए हैं। बठिंडा जिला की कई जगहों पर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और सडक़ों पर जाम भी लगाया गया है। जिला बठिंडा ने चल रहे मुद्दे को हल करने के लिए चार बठिंडा मलोट रोड और बल्लुआना टोल प्लाजा, बठिंडा अमृतसर रोड और जीदा टोल प्लाजा, बठिंडा बरनाला रोड और लहरा बेगा टोल प्लाजा और रामपुरा पर सेखपुरा टोल प्लाजा पर टोल फ्री करके, किसान यूनियनों द्वारा जाम लगाया गया है और किसान अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के चक्का जाम करने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर दिया गया है और लोगों को दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। किसान संगठनों के मुताबिकए उन्हें काफी समय से परेशान किया जा रहा है, जिसके बाद से वे नाराज हैं और अब किसानों ने फिर से स्थायी मोर्चे बनाने का ऐलान किया है।
बड़ी संख्या में किसान हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां बातचीत करते हुए किसान नेताओं उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठुके, सिंगारा सिंह मान, हरजिंदर सिंह बग्गी, बसंत सिंह कोठागुरु ने कहा कि पहले किसानों के अधिकारों की कद्र नहीं की गई, जिसके कारण हमें पहले लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी और अब भी वही स्थिति पंजाब में बन रही है जिसके कारण हमें हाईवे पर धरना देना पड़ रहा है। केंद्र और पंजाब सरकार धान खरीद से संबंधित व्यापारियों, सेलर मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के मुद्दों का समाधान नहीं कर रही है, जिसके कारण किसान भटक रहे हैं। विरोध प्रदर्शन को रिवोल्यूशनरी आर्मी यूनियन, युवा भारत सभा और डीटीएफ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए और नेताओं ने भी संबोधित किया









