आज समाचारखेल

कोहली ने ब्लॉक किए मैक्सवेल, कंगारू ऑलराउंडर का मजाक बर्दाश्त नहीं कर पाए स्टार बल्लेबाज

 नई दिल्ली=भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भले ही अब अच्छे दोस्त हों, लेकिन उनके रिश्ते में तल्खी भी रही है। दोनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के लिए खेलते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब कोहली ने मैक्सेवल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। कोहली को ऑलराउंडर की एक हरकत बेहद नागवार गुजरी थी। मैक्सवेल ने खुद चौंकाने वाला खुलासा किया है। मैक्सवेल ने 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली को चिढ़ाया था। तब कोहली को रांची टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लगी थी। वहीं, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग करने आई तो मैक्सवेल ने अपना कंधा पकडक़र कोहली की नकल उतारी।

इसके बाद, कोहली ने मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया। हालांकि, कोहली ने बाद में ऑस्ट्रेलियाई पावर-हिटर को आरसीबी में शामिल करने का समर्थन किया। मैक्सवेल ने कहा कि जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी में जा रहा हूं, तो विराट मुझे मैसेज करने वाले और टीम में मेरा स्वागत करने वाले पहले शख्स थे। जब मैं उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने गया, तो मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आई। मैं उन्हें ढूंढ नहीं पा रहा था। फिर पता चला विराट ने ब्लॉक कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button