आज समाचार

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बस, 11 लोगों की मौत, 33 अन्य घायल

जयपुर। राजस्थान में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार निजी बस पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस सवार 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि यात्रियों से भरी यह निजी बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी कि लक्ष्मणगढ़ में तेज रफ्तार बस संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से जा टकरायी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्रियों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है तथा 33 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा और पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण सहित सभी आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। हादसे में घायल लोगों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button