आज समाचारराष्ट्रीय

बिहार में विवाहिता ने बंद कमरे में खुद को लगाई आग, 2 की मौत

नेशनल –बिहार के बक्सर जिले के नावाडीह गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने बंद कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या का खौफनाक कदम उठा लिया, जिसमें उसकी चार साल की बेटी की भी मौत हो गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या का मामला है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोरानसराय थानाक्षेत्र के नावाडीह गांव की है। 28 वर्षीय उषा देवी ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली, जिससे साथ में सो रही उसकी चार वर्षीय बेटी नंदनी कुमारी भी जल गई। कमरे से धुआं निकलते देख पति धन्नू सिंह ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण असफल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button