अंतर्राष्ट्रीयआज समाचार
US Presidential Election: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में डाला वोट; कहा, हमारी जीत पक्की

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वोट डाला और इसके बाद उन्होंने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया । कहा कि ये अब तक का सबसे शानदार कैंपेन रहा है और इसमें हमारी जीत पक्की है । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। और राष्ट्रपति पद की रेस के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है।






