आज समाचारपंजाब

तरनतारन में पुलिस और आरोपीयों के बीच चलीं गोलीयां

तरनतारन पुलिस और आरोपी जोधबीर सिंह उर्फ ​​जोधा के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर जोधबीर सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से जोधबीर सिंह घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि जोधबीर सिंह फिरौती मांगने वाले गिरोह का हिस्सा था।
दरअसल सूचना के आधार पर थाना सिटी तरनतारन और सीआईए टीम जोधबीर सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तो जोधबीर ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। रंगदारी के एक मामले में पुलिस जोधबीर की तलाश कर रही थी कि तरनतारन की सीआईए टीम को सूचना मिली कि जोधबीर सिंह को तरनतारन के कसूर ड्रेन के पास देखा गया है। जब पुलिस वहां पहुंची तो जोधबीर सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी फायरिंग में जोधबीर सिंह घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा के मुताबिक, जोधबीर सिंह जेल में बंद अपराधी हैप्पी बाबा के लिए काम करता है। एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि कुछ दिन पहले तरनतारन में एक बैटरी कारोबारी को रंगदारी के लिए फोन आया था और बदमाशों ने उसे डराने के लिए उसके घर के बाहर गोलियां भी चलाई थीं। इसी घटना में जोधबीर सिंह भी शामिल था।
देर रात सूचना मिलने पर जब पुलिस जोधबीर सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे जोधबीर सिंह घायल हो गया। अब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button