आज समाचारराजनीति

सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल, गिरिडीह में गरजे शाह

गिरिडीह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत का दावा करते हुए आज कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के विकास के लिए कई विकास योजनाओं को दें रहे है, लेकिन हेमंत सरकार सभी योजनाओं को भ्रष्टाचार के बलि चढ़ा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही एक एक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। उनकी पार्टी राज्य से घुसपैठ, नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का काम करेगी

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान जो कहते है उसके कभी पूरा नही करते है, लेकिन भाजपा जो भी वादा करती है वह मोदी की गारंटी होती है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाता है। बाद में अमित शाह ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के महेशमुंडा स्थित कुसुंभा मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार के साथ-साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी झारखंड में लगातार आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है। स्वयं कल्पना सोरेन आदिवासी नेत्री है, लेकिन उन्हें आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से कोई लेना देना नही है। संथाल परगणा में आदिवासियों की संख्या घट रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button