आज समाचारपंजाब

पाक सीमा से सटे गांव में होगा जल निकासी का प्रबंध

फाजिल्का में भारत पाकिस्तान सरहद से सटे गांवों में अब पानी की निकासी का प्रबंध किया जा रहा है l जिसके चलते लाखों रुपए के प्रोजेक्ट के नींव पत्थर रख दिए गए हैं। इस मौके पर पहुंचे विधायक नरेंद्रपाल सवना ने न सिर्फ नींव का पत्थर रखा, बल्कि काम भी शुरू करवा दिया है l करीब 40 लाख रुपए के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई है, जिसमें पानी की निकासी का प्रबंध करने के साथ-साथ पैलेस और सड़क का भी निर्माण कार्य होगा l

 

फाजिल्का से हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि भारत पाकिस्तान सरहद इलाके के गांव राम सिंह भैणी, झांगड़ भैणी, महात्म नगर, दोना नानका, चक्क रुहेला, तेजा रुहेला, ढाणी सद्दा सिंह, गट्टी नंबर एक इन सभी गांवों का रास्ता राम सिंह भैणी गांव से होकर जाता है l लेकिन पानी की निकासी न होने के चलते इस रूट पर अधिकतर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं l पिछले लंबे समय से लोगों द्वारा इस पानी की निकासी की मांग की जा रही थी जिसे लेकर पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवाया गया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button