अंतर्राष्ट्रीयआज समाचार

नवांशहर के युवक की इटली में मौत:10 साल पहले गया था विदेश

पंजाब के नवांशहर की तहसील बलाचौर निवासी एक युवक की इटली में सड़क हादसे में मौत हो गई है। जब यह समाचार उसके गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

बलाचौर निवासी 24 वर्षीय वनेश रत्निया पुत्र सुभाष चंद्र करीब दस साल पहले इटली गया था। वह अपने परिवार के साथ विदेश में रह रहा था। देर रात एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक वनेश रत्निया के परिजनों ने बताया कि वनेश रत्निया करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ इटली में रह रहा था और कल सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।

 

उसकी मौत की मिलने के बाद से ही परिजन शोक में हैं। वनेश को खेलों में बहुत रुचि थी और फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नुमाइंदों ने परिवार के साथ दुख साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button