आज समाचारहिमाचल प्रदेश

मंडी में कामगारों को 9.26 करोड़ के वित्तीय लाभ

मंडी जिला में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा 2456 पंजीकृत कामगारों को लगभग 9 करोड़ 26 लाख रुपए के वित्तीय लाभ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान किए गए। जिसमें से सराज विधानसभा क्षेत्र के 409 लाभार्थी को एक करोड़ 53 लाख रुपए शामिल हैं। यह जानकारी आज राज्य कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बालीचौकी में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित जागरूकता एवं वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पंजीकृत कामगारों और उनके आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें विवाह हेतु वित्तीय सहायताए मातृत्व अवकाश की सुविधाए शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, कामगार लाभार्थी के 60 साल की आयु पूरी करने पर पेंशन सुविधाए 2 बेटियों तक जन्म उपहारए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना सम्मिलित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के 193 पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन चूल्हे तथा 80 कामगारों को सोलर लैंप भी वितरित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button