
तलवाड़ा-पंजाब प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पंजाब हेरिटेज और टूरिज्म प्रोमोशन बोर्ड के पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान पंजाब प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और धार्मिक क्षेत्र के साथ.साथ अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन को प्रोत्साहित करने की नीति जल्द बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश में पड़सी राज्य हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ही ‘विलेज टूरिज्म’ को और बढ़ावा दिए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही है
इस नए तरह से पंजाब सरकार के प्रयास से एक पर्यटन के क्षेत्र को बढ़वा मिलने के साथ-साथ नीम अर्ध पहाड़ी क्षेत्रो मे रहते ग्रामीण युवाओं को उन के पैत्रिक गृह मे ही रोजगार मिल जाएगा। उन्होने आगे बताया कि देश व विदेश से पंजाब प्रदेश मे से आने वाले पर्यटको को पंजाब प्रदेश के लोगो के ग्रामीण जीवन का अनुभव लेने का भी अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस नई तरह की पर्यटन नीति पर काम किया जा रहा है।
पंजाब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र मे आने वाले पर्यटकों के लिए ‘बैड एंड ब्रेकफास्ट’ योजना को बड़े स्तर पर प्रचारित किया जाने की भी योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का खाना दुनिया भर में मशहूर है और कई शहरों में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। इसलिए ‘फूड टूरिज्म’ के क्षेत्र में भी संभावनाएं तलाशनी चाहिए। पंजाब प्रदेश के पड़ोसी राज्य हिमाचल व हरियाणा की ओर से पंजाब में प्रवेश के प्रवेश द्यारो पर ‘एंट्री गेट’ बनाने और सौंदर्याकरण करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर पंजाब में प्रवेश करते समय राज्य की संस्कृति, विरासत और सामाजिक ताने-बाने को दर्शाने वाला गेट्स और पंजाब प्रदेश की संस्कृति से संबंधित विभिन्न तरफ की मूर्तियां लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कार्यो को यथाशीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।









