आज समाचारखेल

आईपीएल में 574 प्लेयर्ज पर लगेगी बोली, 208 विदेशी

 नई दिल्ली-इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी लिस्ट जारी हो गई है। आईपीएल 2025 में कुल 574 खिलाडिय़ों पर बोली लगेगी। इस बार भी आईपीएल की नीलामी दो दिन चलेगी। 574 खिलाडिय़ों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इस नीलामी के दौरान 204 स्थानों के लिए बोली लगेगी, जिनमें से 70 विदेशी खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध होंगे।

दो करोड़ रुपये हाईएस्ट रिजर्व प्राइस है, जिसमें 81 खिलाड़ी हाईएस्ट ब्रैकेट में हैं। दो दिन तक चलने वाली मेगा नीलामी 24 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली बड़ी नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर करवाया था। इसमें कुल 409 विदेशी खिलाडिय़ों भी शामिल थे। यह लगातार दूसरा साल है, जब नीलामी विदेश में हो रही है। आईपीएल 2024 से पहले पिछली नीलामी दुबई में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button