आज समाचारहरियाणा

शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान छह दिसंबर को जाएंगे दिल्ली

चंडीगढ़

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान छह दिसंबर को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। चंडीगढ़ में सोमवार को हुई किसानों की मीटिंग में फिर से दिल्ली जाने का फैसला लिया गया। बैठक में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर से ही दिल्ली रवाना होंगे। पंधेर का कहना है कि नौ महीने से किसान चुप बैठे हैं, लेकिन सरकारों की ओर से हमारी उपेक्षा की जा रही है। इस कारण दिल्ली जाने का फैसला लिया है। किसान इस बार अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले जाएंगे, लेकिन समूह में जाएंगे।

पंधेर ने सरकार से मांग की कि उन्हें प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया कराई जाए। किसान नेता पंधेर ने कहा है कि सरकार के पास छह दिसंबर तक का समय है। अगर सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है, तो किसान पीछे नहीं हटेंगे। जत्थों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आगे कोई रणनीति बनेगी, तो मीडिया में बताएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button