आज समाचारपंजाब

बरनाला में कांग्रेस ने मारी बाजी, कुलदीप सिंह ढिल्लों जीते

बरनाला : विधानसभा क्षेत्र बरनाला का उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिया है। कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने 2157 वोटों से जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे, लेकिन चौथे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 360 वोटों से आगे हो गए और यह बढ़त लगातार बढ़ती गई। अब 16 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 2157 वोटों से जीत गए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार काला ढिल्लों को 28,226 वोट, आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 26079 वोट, बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 17937 वोट और आजाद उम्मीदवार गुरदीप बाठ को 16893 वोट मिले।

8वें राउंड में बड़ा उलटफेर हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों दूसरे स्थान पर रहे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर खिसक गये। हालांकि, 10वें राउंड में ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एक बार फिर बीजेपी से आगे निकल गए और दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button