आज समाचारपंजाब

गिद्दड़बाहा में AAP के डिंपी ढिल्लों की बड़ी जीत ,हरदीप ढिल्लों बोले- वर्करों की मेहनत का नतीजा

गिद्दड़बाहा–गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। आप की जीत पर उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कहा कि जो जीत अभी उन्हें मिली है, वह केवल अकेले उनकी नहीं, बल्कि सभी वर्करों की मेहनत का नतीजा है। वर्करों की मेहनत से यह संभव हुआ है।

इस सीट पर तीन बड़े नेताओं पूर्व मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व विधायक रहे डिंपी ढिल्लों के बीच मुकाबला रहा। इतना ही नहीं, इस सीट पर पंजाब में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार यहां 81.9% वोटें डली हैं। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button