आज समाचार

विश्व स्तर पर पीएम मोदी की कूटनीति…

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान 31 वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी अपनी यात्रा के शुरुआती चरण में नाइजीरिया पहुंचे, जहां पर उन्होंने वहां के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद पीएम जी20 समारोह में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे। ब्राजील में पीएम मोदी की दस वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत हुई। इसके बाद गुयाना में भी पीएम ने नौ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक नेताओं के अपनी मुलाकात के दौरान प्रमुख एजेंडों और ग्लोबल साउथ के मुद्दों को मुख्यत: से रखा। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा पीएम मोदी ने 10 द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने यहां ब्राजील, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली,नॉर्वे, फ्रांस, यूके, चिली, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया। इन नेताओं में पांच नेता ऐसे थे जिनके साथ पीएम मोदी की यह पहली बातचीत बैठक थी। इंडोनेशिया के नेता प्रबोवो सुबियांटो, पुर्तगाल के लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के कीर स्टॉर्मर, चिली के गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के जेवियर माइली के साथ उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक थी। पीएम मोदी ने ब्राजील में सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमरीका और स्पेन के नेताओं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और कार्यपालकों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button