आज समाचार

संविधान ने देखा आपातकाल; मोदी बोले, यही हमारा मार्गदर्शक

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हर देशवासी का लक्ष्य विकसित भारत है। पीएम ने कहा कि संविधान भारत को रास्ता दिखा रहा है। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी को संविधान दिवस की बधाई। भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का विषय है। आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है इस हमले जिनकी मृत्यु हुई उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संविधान अब पूरी तरह लागू हुआ, वहां पहली बार संविधान दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश का यह संकल्प भी दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है। बीते 75 साल में देश के सामने जो भी चुनौतियां आई हैं। हमारे संविधान ने हर उस चुनौती का समाधान करने के लिए उचित मार्ग दिखाया है…संविधान से मिली शक्ति की वजह से ही आज जम्मू-कश्मीर में भी बाबा साहेब का संविधान पूरी तरह लागू हुआ है।

पीएम ने कहा कि आज लोकतंत्र को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि संविधान ने आपातकाल देखा और इसका सामना भी किया। उन्होंने कहाकि आज 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को पक्का मकान मिला है। हमने थर्ड जेंडर को पहचान दिलाई है। इस तरह हमने संविधान की भावना को सशक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लोगों की जिंदगी से परेशानियां खत्म करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, 53 करोड़ से ज्यादा ऐसे भारतीयों का बैंक खाता खुला है, जो बैंक के दरवाजे तक नहीं पहुंच पाते थे। पिछले 10 वर्षों में, 4 करोड़ ऐसे भारतीयों को पक्का घर मिले हैं, जो कई कई पीढिय़ों से बेघर थे। पिछले 10 वर्षों में, 10 करोड़ से ज्यादा ऐसी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, जो वर्षों से अपने घर में गैस पहुंचने का इंतजार कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button