आज समाचार
बख्शे नहीं जाएंगे संभल हिंसा के दोषी, नुकसान की होगी वसूली

संभल
उत्तर प्रदेश के संभल जिला में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल के बाद पत्थरबाजों और उपद्रवियों की तलाश जोरों पर हो रही है। इसके साथ ही हिंसा करने वालों पर यूपी सरकार सख्ती बरतेगी। पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नुकसान की उपद्रवियों से वसूली की जाएगी। जरूरी हुआ तो उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित हो सकता है।
संभल हिंसा के गुनहगार किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे। बता दें कि यूपी की योगी सरकार पहले ही उपद्रव करने वालों के खिलाफ नुकसान की वसूली और पोस्टर का अध्यादेश जारी कर चुकी है। उधर, संभल में मस्जिद पर सर्वे के दौरान हुई हिंसा के तीन दिन बाद बुधवार को जनजीवन सामान्य होने लगा है।








