आज समाचारहिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में BRCC की भर्ती शुरू, 18 तक करें अप्लाई, यह होगी योग्यता

शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर को-ऑर्डिनेटर यानी बीआरसीसी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में कल 182 पद प्राइमरी और अपर प्राइमरी में भरे जाएंगे। समग्र शिक्षा की ओर से इसका पूरा खाका भी जारी कर दिया गया है। इस अधिसूचना के मुताबिक बीआरसीसी के पदों के लिए शैक्षणिक क्षेत्र में जेबीटी टीजीटी और लैक्चरर स्कूल अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालीफिकेशन में ग्रेजुएशन के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में 15 साल का पढऩे का अनुभव होना जरूरी है। इच्छुक शिक्षक इसके लिए 18 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें टीचिंग स्किल्स के आधार पर रिटन एग्जाम होगा और उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू भी लिया जाएगा। इसकी साथ ही ये भी कहा गया है कि सिलेक्शन प्रोसेस में अकादमिक के 40 फीसदी अंक जुड़ेंगे। इसके साथ ही रिटन एग्जाम के 40 फीसदी और इंटरव्यू के 20 फीसदी अंक तय किए गए हैं। शिक्षक इसके लिए समग्र शिक्षा के वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आयु सीमा 50 साल तक इसके लिए रखी गई है। इसमें साफ कहा गया है कि उक्त शिक्षक के विरुद्ध कोई भी विभाग या कार्रवाई न चल रही हो वही शिक्षक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जिलों में बीआरसीसी देखते हैं ये काम
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में नियुक्त होने वाले बीआरसीसी के कंधों पर सर्व शिक्षा अभियान, समग्र शिक्षा अभियान, शिक्षक प्रशिक्षण और सरकार की ओर से संचालित अन्य योजनाओं को कार्यान्वित करने की जि मेदारी रहती है। हालांकि, वर्तमान में यह सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से भी संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर किसी केंद्रीय मुख्य शिक्षक को शिक्षण कार्य के साथ ही बीआरसीसी का काम दिया जाए तो सरकार को ये फायदा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button