आज समाचारचंडीगढ़पंजाब

चंडीगढ़ समेत पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि अधिकतम 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 19 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 8 जिलों में बारिश की भी संभावना है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

इसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसका असर कल भी रहेगा। जिसके चलते चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और मलेरकोटला में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब के एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में भी बारिश की संभावना है। वहीं, अबोहर में आज सबसे कम 4.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button