आज समाचार

फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद की पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, पांच सेल फोन, पीड़ितों के 13 एग्रीमेंट पेपर, 11 वीजा-स्वीकृत कागजात, एक लेबर लाइसेंस, पांच रबर स्टैंप और एक चार पहिया वाहन जब्त किया, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर, टास्क फोर्स, नॉर्थ जोन टीम के आयुक्त ने नारायणगुडा पुलिस के सहयोग से येरुवा अभिषेक रेड्डी (30) और थुम्मा चिन्नम्मा (41) को गिरफ्तार किया। वे 2020 से हिमायतनगर में ‘जेएमजे रेड्डी कंसल्टेंसी’ की आड़ में फर्जी जॉब वीजा चला रहे थे। दोनों ने विदेश में रोजगार के लिए फर्जी वीजा और नौकरी के ऑफर जारी किये और करीब 25 पीड़ितों से 83 लाख रुपये ठगे। कंसल्टेंसी ने त्वरित वीजा, उच्च वेतन वाली नौकरी और अन्य लाभ देने का वादा किया, लेकिन देने में विफल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button