आज समाचार

भारत का विकास हर क्षेत्र में नजर आता है, राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर समिट में बोले PM मोदी

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया का हर एक्सपर्ट, हर इन्वेस्टर भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है और परफोर्म, रिफोर्म एवं ट्रासफोर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आता है। पीएम मोदी ने सोमवार को यहां राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करने के बाद अपने उद्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के सात दशक में भारत दुनिया की ग्यारहवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन पाया था। उसके सामने पिछले 10 वर्ष में भारत दसवीं सबसे बड़ी इकोनामी से पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना है। बीते दस वर्षों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज़ करीब-करीब डबल किया है। गत दस वर्षों में भारत का एक्सपोर्ट भी करीब- करीब डबल हो गया है। वर्ष 2014 से पहले के दशक की तुलना में बीते दशक में एफडीआई भी दोगुना से अधिक हुआ है। इस दौरान भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च करीब दो ट्रिलियन रुपए से बढ़ाकर 11 ट्रिलियन तक पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलिवरी की पावर क्या होती है, यह भारत की सफलता से पता चलता है। भारत जैसे डायवर्स देश में, डेमोक्रेसी इतनी फल-फूल रही है, इतनी सशक्त हो रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। डेमोक्रेटिक रहते हुए, मानवता का कल्याण, यह भारत की फिलॉसॉफी के कोर में है, यह भारत का मूल चरित्र है। आज भारत की जनता, अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्टेबल गवर्नमेंट के लिए वोट दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के इन पुरातन संस्कारों को हमारी डेमोग्राफी यानि युवाशक्ति आगे बढ़ा रही है। आने वाले अनेक सालों तक भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में रहने वाला है। भारत में युवाओं का सबसे बड़ा पूल होने के साथ ही सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग भी होगा। इसके लिए सरकार, एक के बाद एक कई फैसले ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button