निकाय चुनावों के लिए ‘आप’ ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी ;आपद्ध पंजाब ने 21 दिसंबर को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इस चुनाव में कुल 87 नगर निगम और परिषद शामिल होंगेए जिसमें रिक्त सीटों को भरने के लिए 49 जगहों के उप.चुनाव भी शामिल है। चुनाव में कुल 977 वार्ड शामिल होंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, राज्य सचिव गुरदेव सिंह लखना, डा. सनी अहलूवालिया और चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने पार्टी की तैयारियों और पारदर्शी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अमन अरोड़ा ने पिछले ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में आप सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड ने लोगों का विश्वास जीता है। इसका उदाहरण हाल के विधानसभा उप.चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से मिला है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार चयन के लिए जमीनी स्तर का दृष्टिकोण अपनाया है। हमें मात्र कुछ ही दिनों में 977 वार्डों के लिए 5000 से अधिक आवेदनों के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुछ वार्डों मेंए हमें 15 से 20 आवेदन प्राप्त हुए। यह हमारे शासन और नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए एक व्यापकए पारदर्शी और जवाबदेह प्रक्रिया लागू की। नेताओं कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए ज़ोनल और जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई गई, जिनमें पार्टी नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों को शामिल किया गया। वहीं, आप ने 784 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, बाकी वार्डों पर चर्चा चल रही है