आज समाचार

जालंधर में दो युवकों पर बरसाई गोलियां, दोनों की हालत गंभीर

महानगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच अवतार नगर में 13 नंबर गली के पास मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दो युवकों को गोलियां मार दी। घटना के बाद दोनों युवकों की हालत नाजुक है। दोनों की पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुई है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी ने कहा कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आसपास के लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस जांच में जुट गई है। नगर निगम चुनाव के बीच गोली चलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक युवक को निजी अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

दोनों युवकों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस एरिया में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, जानकारी के मुताबिक एक युवक को निजी अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवकों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। दोनों की पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुई है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी ने कहा कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आसपास के लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button