आज समाचार

मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

भारतीय किसान यूनियन फतह के समस्त सदस्यों द्वारा रविवार को स्थानीय प्रताप सिंह नगर में मोबाइल टावर की वजह से एक घर के हुए लाखों रुपए के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर बंद करके बेमियादी धरना शुरू दिया है। इस समय किसान संगठन के नेताओ ने ऐलान किया है कि जब तक मोबाइल टावर कंपनी द्वारा पीडि़त परिवार को मुआवजा जारी नहीं किया जाता तब तक वह मोबाइल टावर को चालू नहीं करेंगे और आने वाले दिनों में इस कंपनी से संबंधित इलाके में लगे अन्य मोबाइल टावरों को भी बंद करवाया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार करीब डेढ़ साल पहले कोटकपूरा के प्रताप सिंह नगर में स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल से सटे एक घर की छत पर लगे प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर की वजह से साथ लगते एक घर की अचानक छत गिर गई थी जिसके कारण परिवार के सदस्य तो बाल-बाल बच गए थे और घर का लाखों रुपए का नुकसान हो गया था। इस मामले को लेकर परिवार पिछले डेढ़ साल से ही प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी दफ्तरों में इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते उन्होंने किसान संगठन से मदद का आग्रह किया जिसके बाद किसानों ने टावर बंद करके धरना शुरू कर दिया।

इस मौके पर किसान यूनियन फतह के प्रांतीय प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि जब तक पीडि़त परिवार को मुआवजा जारी नहीं किया जाता, उनका यह धरना जारी रहेगा और भविष्य में कंपनी से संबंधित अन्य मोबाइल टावरों को भी बंद किया जाएगा। इस मामले में बातचीत करते हुए पीडि़त संजीव सचदेवा ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं और खुद किराए के मकान में रहने को मजबूर हो चुके हैं। उनकी किसी भी अधिकारी व विभाग ने सुनवाई नहीं की और वह मजबूर होकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका तकरीबन 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button