आज समाचार

गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू केस में DSP होगा बर्खास्त

पंजाब पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में सस्पेंड डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी से हटाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सरकार ने यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि इसकी फाइल पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन को भेज दी है। यह कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर की है। 25 अक्तूबर को गुरशेर सिंह को सस्पेंड किया था।

उसके साथ छह और अधिकारी सस्पेंड किए गए थे। मोहाली के तत्कालीन एसएसपी विवेकशील सोनी के बारे में हाई कोर्ट ने कहा कि वह उस जिले के मुख्य अधिकारी थे। उन्हें भी सस्पेंड किया जाना चाहिए। इस पर सरकारी वकील ने कहा कि एसआईटी ने उनकी कोई भूमिका नहीं बताई है। उन्हें पहले ही पब्लिक डीलिंग के पद से हटा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button