मनोरंजन

हनी सिंह का बादशाह पर तंज, बोले- हेटर्स को हेट मत करो, वो मेरी ही औलादें हैं

बई। जानेमाने रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह का कहना है कि उनसे बेहतर करने वाले कम लोग हैं और उनका कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुचर्चित फ़ॉर्मेट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन क्रिसमस के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वीकेंड शाम 7 बजे, शो में सेंसशनल रैपर, सिंगर, और म्यूज़िक कम्पोज़र यो यो हनी सिंह का खास मेहमान के रूप में स्वागत किया जाएगा, जो रेमो डिसूज़ा, मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और मेज़बान हर्ष लिम्बाचिया के साथ प्रतियोगियों को चीयर करेंगे।

हनी सिंह भी खुलकर बात करते और भारत में रैपिंग लैंडस्केप पर चर्चा करते नज़र आएंगे। रैपिंग इंडस्ट्री में उनके प्रतिस्पर्धी के बारे में पूछे जाने पर, हनी सिंह ने जवाब दिया, “सबसे पहले, मैं रैप सीन में भी नहीं हूं। मैं थोड़ा लिखता हूं, थोड़ा गाता हूं। जो मैं करता हूं, मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं और मुझसे बेकार करने वाले बहुत सारे। मुझ जैसा करने वाला कोई नहीं है, तो मेरा कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है। उनमें से आधे मेरे अपने वंशज हैं। देखो मेरे हेटर्स को हेट मत करो, वो मेरी ही औलादें हैं, वो मेरी ही नसल हैं, कभी जज करते थे हसल।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button